फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions, Hilahwali will now be sued for recruiting the Corona infected

सीएम योगी सख्त... कोरोना संक्रमित को भर्ती नहीं करने पर महामारी एक्ट में दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 15 Apr 2021 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Apr 2021 10:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने सभी कमिश्नर, डीएम और सीएमओ को दिया महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा महाविद्यालयों में आक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। 

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions, Hilahwali will now be sued for recruiting the Corona infected
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाते हुए महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि डीएम और सीएमओ स्तर से भेजे जा रहे संक्रमितों को हर हाल में अस्पताल में भर्ती कराया जाए। 

विज्ञापन


अगर कोई अस्पताल भर्ती करने में हीलाहवाली करे तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। सीएम के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी कमिश्नर, डीएम और सीएमओ को आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन


तीन केंद्र और पांच प्रदेश सरकार लगवा रही आक्सीजन प्लांट
प्रदेश में आठ राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में आक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। इसमें राज्य सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़, बांदा और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या, बस्ती, बहराइच में आक्सीजन प्लांट की स्थापना खुद करा रही है। जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर, अंबेडकरनगर और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद में प्लांट की स्थापना केंद्र सरकार की नामित एजेंसी की ओर से किया जाएगा। आक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना के लिए कक्ष का निर्माण संबंधित प्रधानाचार्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रोगियों के ईलाज के लिए पर्याप्त मात्रा संसाधन उपलब्ध
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति का ही नतीजा है कि सरकार ने पहले ही गंभीर रोगियों के ईलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर, एचएफएनसी और बाईपैप सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में खरीदे हैं। फिलहाल, 5000 से अधिक वेंटिलेटर, 1600 हाई फ्लो नसल कैनूला (एचएफएनसी) और 1000 बाईलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (बाईपैप) उपलब्ध हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में अतिरिक्त रूप से हैं। हालांकि सरकार की ओर से और जरूरत पड़ने पर बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed