फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions: Friday prayers will be held on the day of Holikotsav, police and administration sho

सीएम योगी ने दिए निर्देश: होलिकोत्सव के दिन होगी शुक्रवार की नमाज़, अलर्ट रहे पुलिस और प्रशासन

Fri, 21 Feb 2025 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Feb 2025 06:55 AM IST
सार

CM Yogi review meeting: सीएम योगी आदित्यानाथ ने आने वाले त्योहारों और महाकुंभ को लेकर गुरुवार तक प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions: Friday prayers will be held on the day of Holikotsav, police and administration sho
सीएम ने की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने खासकर होली और महाशिवरात्रि पर अफसरों से अलर्ट रहने को कहा।  सीएम ने आगामी महाशिवरात्रि, होली, चैत्र नवरात्र, रामनवमी, रमजान, नवरोज़ आदि पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि 13 मार्च को होलिकोत्सव के दिन शुक्रवार की नमाज भी होगी। अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर सकते है, लिहाजा पुलिस- प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। 

विज्ञापन


अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। महाशिवरात्रि पर महाकुंभ समेत प्रदेश सभी मुख्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।  महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का अंतिम स्नान होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। व्यवस्था में चूक की गुंजाइश नही होनी चाहिए। स्नान पर्व की कार्ययोजना बनाई जाए। श्रद्धालुओं को संगम स्नान के लिए कम से कम पैदल चलना पड़े। जल की गुणवत्ता बनी रहे। अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करते रहें। काशी में भी 15-25 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित है। सबकी सुरक्षा-सबको सुविधा सुनिश्चित कराई जाएगी। शिव मंदिरों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर स्वच्छता, पार्किंग प्लान, ट्रैफिक डायवर्जन के लिए बेहतर कार्ययोजना लागू करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ये निर्देश भी दिए 

- अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों, रोहिंग्याओं को चिन्हित करें
- स्ट्रीट वेंडर सड़क जाम का कारक न बनें, अवैध टैक्सी स्टैंड समाप्त करायें
- धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाने पर तत्काल कार्रवाई करें
- महाकुंभ के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का भुगतान तत्काल किया जाए 
- चकर्ड प्लेट/पांटून पुलों का परीक्षण फिर की जाए, चूक की संभावना न रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed