फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi directs ministers to resolve workers' problems; these complaints were raised in a meeting with the uni

सीएम योगी का निर्देश: कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल करें मंत्री, संघ के साथ बैठक में आईं थीं ये शिकायतें

Tue, 24 Mar 2026 07:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Mar 2026 07:10 AM IST
सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi directs ministers to resolve workers' problems; these complaints were raised in a meeting with the uni
सीएम योगी और मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट के बाद सोमवार को सभी मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की। मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता से निस्तारित करें। हाल ही में भाजपा के छह सांगठनिक क्षेत्रों में हुई समन्वय बैठकों के बाद कार्यकर्ताओं और संघ पदाधिकारियों से मिले फीडबैक में मंत्रियों के व्यवहार और शिकायतों की अनदेखी की बात सामने आई थी। इसी के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों के साथ विशेष चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों का नियमित दौरा करें और जिला, मंडल व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का यथासंभव तत्काल समाधान किया जाए, और यदि किसी कारणवश देरी हो तो संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। इसके साथ ही वर्तमान में एलपीजी की कमी को देखते हुए गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्रियों से खाद की उपलब्धता का आकलन करने और आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 10 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से न छूटे। जिन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या कम है, वहां फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाएं
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर शीघ्र कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अप्रैल में ही कार्ययोजनाएं स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया जाए और शुरुआती छह महीनों में अधिकतम बजट खर्च सुनिश्चित किया जाए। कुछ विभागों में धीमी खर्च गति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में 80 प्रतिशत से कम बजट उपयोग न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed