फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi changed the azam khan decision

कैबिनेट का फैसला: आजम के फैसले को योगी सरकार ने पलटा

Tue, 30 Oct 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
cm yogi changed the azam khan decision
सीएम योगी और आजम खां

प्रदेश सरकार पूर्व नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के एक और फैसले को पलटते हुए जल निगम के चेयरमैन के पद को लाभ का पद घोषित करने जा रही है। इस पद को आजम ने 2007 में गैर लाभ का पद मानते हुए निगम के प्रबंधकीय व्यवस्था पर उसके नियंत्रण को समाप्त कर दिया था। 

विज्ञापन


इस व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार ‘उप्र. जल संभरण तथा सीवर व्यवस्था (संशोधन) अध्यादेश-2018’ लाएगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जल निगम के चेयरमैन का पद लाभ का पद हो जाएगा और उसे निगम के प्रबंधकीय व्यवस्था को नियंत्रित करने का भी अधिकार होगा।
विज्ञापन


दरअसल, सपा सरकार में आजम खां नगर विकास विभाग मंत्री तो थे ही, साथ ही चेयरमैन की कुर्सी भी उन्होंने अपने पास रखी थी। मंत्री पद पर रहते हुए नियमानुसार वे खुद इस पद पर नहीं रह सकते थे, इसलिए उन्होंने 2007 में कैबिनेट के जरिए चेयरमैन के पद को गैर लाभ का पद घोषित कराया था और प्रबंधकीय व्यवस्था पर नियंत्रण को भी खत्म कर दिया था। इससे जल निगम में प्रबंध निदेशक सर्वेसर्वा हो गया था। लेकिन योगी सरकार के इस फैसले से प्रबंधन में अब प्रबंध निदेशक के अलावा चेयरमैन भी जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed