फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm yogi attends a public meeting

निकाय चुनाव को लेकर योगी का शंखनाद, मंच से खोला अयोध्या से शुरुआत का राज

Tue, 14 Nov 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Nov 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi attends a public meeting
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या से नगर निकाय चुनाव के प्रचार की शुरुआत की। इस अवसर पर जीआईसी मैदान में अयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आयोध्या की अपनी एक पहचान है। सात पवित्र नगरियों में पहली पुरी है, अयोध्या। यहां पहली बार नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के लिए आप सब तैयार हैं। इसलिए नगर निगम चुनाव की पहली सभा आयोध्या में हो रही है।

विज्ञापन

 

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, महंत रामदास, महंत सुरेशदास भी मंच पर मौजूद रहे।

अयोध्यावासियों से बीजेपी प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करने के साथ उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। लगभग 30 फीसदी आबादी इन निकाय इकाईयों में निवास कर रही है। केंद्र और राज्य द्वारा बनाई जा रही योजनाओं का लाभ इन ‌इकाईयों के निचले स्तर तक पहुंचे इसलिए नगर निकाय इकाइयों में भी बीजेपी बोर्ड का गठन होना चाहिए।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले सीएम आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राम के बगैर भारत में कोई काम नहीं हो सकता है, राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। इसलिए इस चुनाव प्रचार की शुरुआत अयोध्या से की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने आज से चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मात्र 29 हजार घरों का निर्माण किया। हमने मात्र सात महीने के कार्यकाल में नगरीय क्षेत्रों एक लाख 61 हजार से ज्यादा घर उपलब्‍ध करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed