फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi attended sanskar bharti program in lucknow ganna sansthan

देश पर आपातकाल थोपने वाले आज लोकतंत्र की बात कर रहे: सीएम योगी

Mon, 25 Jun 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
cm yogi attended sanskar bharti program in lucknow ganna sansthan
सीएम योगी - फोटो : डेमो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को आपातकाल दिया, वह आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को लखनऊ के गन्ना संस्थान में आयोजित संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने दोनों पार्टियों को कटघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन 1975 में देश पर आपातकाल थोपा गया था और आपातकाल थोपने वाले आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। भ्रष्टाचारी, सदाचार की बात कर रहे, साम्प्रदायिक, मानवता की बात कर रहे और जातिवादी सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों से ऐसे विरोधाभासी लोगों और स्थितियों को जवाब देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम में सीएम ने पद्मश्री बाबा योगेन्द्र और ब्रह्म देव भाई जी का सम्मान भी किया। सम्मानित करते हुए सीएम ने कहा कि जब पात्रता के अनुसार कोई सम्मान दिया जाता है तो सम्मान भी सम्मानित होता है। दोनों पद्मश्री इसी श्रेणी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेले को 192 देशों से आने वाले सैलानियों के लिए यादगार बनाने के लिए सीएम ने संस्कृत भारती से आगे आकर सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा 2019 का प्रयागराज का कुंभ सबसे बड़ा आयोजन तो बने ही साथ ही कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शित करने का अवसर भी दे। शिक्षा को कला से अलग नहीं किया जा सकता, ये एक दूसरे के पूरक हैं।


इलाहाबाद कुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग आएंगे। कुंभ को कला और संस्कृति का केंद्र बनाएं, क्योंकि राष्ट्र बिना संस्कृति और संस्कृति बिना संस्कार के नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed