फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi attended samwad program in lucknow

सीएम योगी ने अतिआत्मविश्वास को बताया उपचुनाव में हार का कारण, भाजपा प्रत्याशी का किया बचाव

Mon, 19 Mar 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
cm yogi attended samwad program  in lucknow
cm yogi - फोटो : vivek nigam

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में हार का कारण अतिआत्मविश्वास बताया और भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र शुक्ला का बचाव किया। मुख्यमंत्री रविवार को राजधानी में एक होटल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो प्रत्याशी समर्थन और विरोध की चिंता किए बगैर मेहनत करता है तो वह सफल होता है, लेकिन जहां पर प्रत्याशी अति आत्मविश्वास से चुपचाप बैठ जाता है तो परिणाम विपरीत आते हैं। उप चुनाव परिणाम को जनादेश नहीं माना जा सकता है, यह तत्कालिक रूप से संकेत व सबक है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्ला ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में अच्छा कार्य किया, लेकिन दुर्भाग्य से वे चुनाव से ठीक पहले बीमार हो गए। चुनाव में जो समय देना चाहिए था वह नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब प्रत्याशी उपस्थित नहीं होता है तो कार्यकर्ता निष्क्रिय हो जाता है। यह भी हार का एक कारण रहा। गोरक्षनाथ मठ से प्रत्याशी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हुआ, हो गया, आगे की तैयारी करो। भाजपा का प्रत्याशी मठ का ही प्रतिनिधि है, वह हमारा ही प्रतिनिधि है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के वोट बैंक पर कोई सेंध नहीं लगा सकता। उप चुनाव परिणाम से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश की जनता ने 2019 में भी भाजपा को वैसा ही समर्थन देगी जैसा 2017 में दिया था।

रामंदिर पर संसद में कानून बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय में विचाराधीन मामले में सदन में चर्चा नहीं होती है। राम जन्म भूमि राजनीति नहीं, देश की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। भाजपा ने संविधान के दायरे में रहकर समाधान का प्रयास करने की बात कही है। उच्चतम न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए, अच्छी दिशा में फैसला आएगा।

फर्जी साबित नहीं कर सकते एक भी एनकाउंटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज है तो घटनाएं भी होंगी, लेकिन कोई कानून को हाथ में लेगा तो कानून अपना काम करेगा। पिछले एक वर्ष में प्रदेश में 1250 से अधिक एनकाउंटर हुए हैं, उनमें से एक भी एनकाउंटर को फर्जी साबित नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई अपराधी गोली मारेगा तो पुलिस हाथ बांध कर नहीं बैठ सकती, पुलिस को गोली का जवाब गोली से देने का पूरा अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से मार्च 2017 के पहले और मार्च 218 में अंतर आया है, प्रदेश में भयमुक्त वातावरण पैदा हो रहा है।

मोदी शाह से हुई है बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी बात हुई है, लेकिन परिवार की बात को सार्वजनिक नहीं कर सकते। कहा कि यूपी तो उनका परिवार है, लेकिन बहुत सारे लोग पड़ोसी भी हैं।

सांप छछुंदर मुहावरा पढ़ा था
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सपा बसपा पर कोई अमर्यादित टिप्पणी नहीं की, सांप छछुंदर वाली बात एक मुहावरा है, मुहावरे अमर्यादित नहीं होते। लेकिन जो कहा था वह सही कहा था, जो कह रहे हैं वह भी सही कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed