पुलिसकर्मियों के अवकाश व प्रोन्नति संबंधी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के अवकाश, प्रमोशन और भत्तों संबंधी कई समस्याओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के अवकाश, प्रमोशन और भत्तों संबंधी कई समस्याओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की।
शोक परेड के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मैं बहादुर जवानों के परिवार को आश्वस्त करता हूं कि राज्य सरकार उन्हें हर सम्भव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगी।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। अब पुलिसकर्मियों को 1 लाख रुपए तक के सहयोग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 1 लाख तक का मेडिकल क्लेम विभागाध्यक्ष द्वारा ही स्वीकृत किया जा सकेगा।
इसके साथ ही जो पुलिसकर्मी कोमा में चले जाते हैं उन्हें असाधारण पेंशन दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलने वाली सहायता राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दिया गया है। इसमें माता-पिता को भी 10 लाख रुपए की धनराधि प्रदान की जाएगी।
बढ़ रही पुलिस बल की संख्या