{"_id":"5a1c1fcf4f1c1bb6678be522","slug":"cm-yogi-attended-a-public-meeting-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही देगी चौदह लाख युवाओं को नौकरी: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही देगी चौदह लाख युवाओं को नौकरी: सीएम योगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में प्रत्याशी का चेहरा नहीं, बल्कि मतदाता चुनाव चिह्न कमल का फूल देखें। अयोध्या की तरह ही प्रदेश के 652 नगरों को रोशन किया जाएगा। यूपी सरकार शीघ्र ही प्रदेश के 14 लाख युवाओं को नौकरी देगी।
विज्ञापन
प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। सपा व बसपा की सरकारों में नगरों का नहीं, बल्कि नगर विकास मंत्री के परिवारीजनों और अध्यक्षों का विकास हुआ है। यह बातें सोमवार को बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में निकाय चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ जुटने से मुख्यमंत्री गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ कर उनकी आय दोगुनी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या की तर्ज पर सभी शहरों को एलईडी लाइट से जगमग किया जाएगा। शहरों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाकर 70 प्रतिशत बिजली की बचत की जाएगी। भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर शहर की सरकारी जमीनों को खाली करा गरीबों का कल्याण किया जाएगा।