फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi asked all police captain to lucknow for meeting

बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधारने को सीएम ने बुलाई यूपी के सभी पुलिस कप्तानों की बैठक

Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
cm yogi asked all police captain to lucknow for meeting
CM YOGI - फोटो : SELF
विवेक तिवारी हत्याकांड और राजधानी में दो सगे भाईयों की हत्या समेत कई घटनाओं के बाद पुलिस की छवि और कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए नये सिरे से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर के पुलिस कप्तानों के साथ 7 अक्तूबर को एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यूपी-100 मुख्यालय में होने वाली बैठक में लखनऊ समेत सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के अलावा उन अधिकारियों को भी बुलाया गया है, जो अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुधारने के काम में सीधे तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर नोएडा और बलिया के पुलिस कप्तानों द्वारा अपराध नियंत्रण और पुलिस की छवि सुधारने से संबंध में प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। जबकि आईजी एसटीएफ और आईजी एटीएस की ओर से अलग से प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसके आधार पर कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed