{"_id":"5bb7a772867a5507437c33ed","slug":"cm-yogi-asked-all-police-captain-to-lucknow-for-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधारने को सीएम ने बुलाई यूपी के सभी पुलिस कप्तानों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधारने को सीएम ने बुलाई यूपी के सभी पुलिस कप्तानों की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
CM YOGI
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक तिवारी हत्याकांड और राजधानी में दो सगे भाईयों की हत्या समेत कई घटनाओं के बाद पुलिस की छवि और कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए नये सिरे से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर के पुलिस कप्तानों के साथ 7 अक्तूबर को एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे।
यूपी-100 मुख्यालय में होने वाली बैठक में लखनऊ समेत सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के अलावा उन अधिकारियों को भी बुलाया गया है, जो अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुधारने के काम में सीधे तौर पर शामिल हैं।
इस मौके पर नोएडा और बलिया के पुलिस कप्तानों द्वारा अपराध नियंत्रण और पुलिस की छवि सुधारने से संबंध में प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। जबकि आईजी एसटीएफ और आईजी एटीएस की ओर से अलग से प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसके आधार पर कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।