फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi announced: Will increase sugarcane price, will bring OTS scheme for farmers' electricity arrears

किसानों से संवाद में सीएम योगी ने की घोषणा : गन्ना मूल्य बढ़ाएंगे, किसानों के बिजली बकाये के लिए ओटीएस स्कीम लाएंगे

Wed, 25 Aug 2021 08:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Aug 2021 08:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास पर गन्ना किसानों के साथ हुए संवाद में किसानों ने गन्ना मूल्य में तीन साल से बढ़ोतरी नहीं होने, किसानों पर दर्ज मुकदमे और डीजल कीमत अधिक होने जैसी समस्याएं रखी।

विज्ञापन
CM Yogi announced: Will increase sugarcane price, will bring OTS scheme for farmers' electricity arrears
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के गन्ना किसानों को राहत देने के लिए योगी सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करेगी। गन्ना पेराई के नए सत्र से पहले गन्ना किसानों का पिछला बकाया भुगतान करा दिया जाएगा। वहीं किसानों के पुराने बिजली के बिल पर ब्याज में छूट देने के लिए सरकार एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के किसान नेताओं के साथ बातचीत में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद किसानों को राहत देने के लिए ये घोषणाएं की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर गन्ना किसानों के साथ हुए संवाद में किसानों ने गन्ना मूल्य में तीन साल से बढ़ोतरी नहीं होने, किसानों पर दर्ज मुकदमे और डीजल कीमत अधिक होने जैसी समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में गन्ना किसानों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करेगी। इसके लिए जल्द ही संबंधित लोगों से बात कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ फसल जलाने के आरोप में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे और उनसे वसूला गया जुर्माना भी किसानों को वापस लौटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए गन्ना पैराई सत्र से पहले पिछला सारा भुगतान करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र की चीनी मिलें 20 अक्तूबर, मध्य क्षेत्र की चीनी मिलें 25 अक्तूबर से और पूर्वी क्षेत्र की चीनी मिलों का संचालन नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली का बिल बकाया होने के कारण एक भी किसान का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के पुराने बिजली के बिलों पर बयाज में छूट देने के लिए सरकार ओटीएस स्कीम लेकर जाएगी।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि किसान संवाद में 55 जिलों के 154 किसान शामिल हुए थे। सात किसानों ने साढ़े चार साल में मोदी-योगी सरकार की ओर से किसानों के हित में लागू योजनाओं के लिए आभार जताते हुए अपनी समस्याएं और मांगे सीएम के सामने रखी। बैठक में गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


किसान संवाद से आए फीडबैक के बाद लिया निर्णय
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में बीते दिनों प्रदेश के करीब 90 विधानसभा क्षेत्रों में किसान संवाद कार्यक्रम चलाया था। मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया। कामेश्वर सिंह और गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों के फीडबैक से अवगत कराया था। उसके बाद मुख्यमंत्री के साथ किसानों के संवाद का कार्यक्रम तय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed