फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi and governer pay tribute to mahatma gandi and lal bahadur shashtri

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को राज्यपाल और सीएम ने किया नमन

Mon, 02 Oct 2017 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
cm yogi and governer pay tribute to mahatma gandi and lal bahadur shashtri
चरखा चलाते सीएम योगी साथ में राज्यपाल

राष्ट्रप‌िता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती पर लखनऊ के मुख्य डाकघर स्थित गांधी प्रतिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भजन गया। सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक ने भी इसमें हिस्सा लिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन भी मौजूद रहे। इसके बाद आश्रम पहुंचे सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक ने वहां चरखा चलाकर गांधी जी को याद किया।
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश संकल्प सिद्ध‌ि के अभियान के साथ नई शुरुआत कर रहा है। गांधी जी की 148वीं जयंती पर भारत स्वच्छता का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जनभागीदारी की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई दी। गांधी जी के विचारों पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी ने खादी से देश को स्वयं पर निर्भर बनाने का काम किया।


केंद्र सरकार ने इस विचार को अपनाते हुए खादी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ के बजाए खादी के रुमाल और गमछा देने का चलन चलाया है।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्‍त्री जी की जयंती भी आज है। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जवानो के अंदर जो जोश भरा था, वह जोश आज के युवायो मे भरा जाना जरूरी है।

इस मौके पर बीजेपी द्वारा आयोजित स्वच्छता रैली को भी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed