{"_id":"67dc06a5e879ec8f7c01ec97","slug":"cm-yogi-adityantah-will-visit-ayodhya-tomorrow-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: कल अयोध्या के दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: कल अयोध्या के दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन
Thu, 20 Mar 2025 05:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह करीब साढ़े चार घंटे रामनगरी में गुजारेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने जाएंगे।
विज्ञापन
जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे। 9 बजकर 40 मिनट पर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और 10.05 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री यहां पर आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे और संयुक्त क्रेडिट कैंप प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर करीब पौने 12 बजे वह आयुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक करेंगे और फिर धानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी करीब साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे।