Haryana Election: भाजपा की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- ये जनता के विश्वास की मुहर है
Haryana Vidhan Sabha Election Result : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता व नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की शक्ति पर जनता के विश्वास की मुहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता जनार्दन के विश्वास की मुहर है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित नतीजों में भाजपा को बहुमत मिलने पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत ''विकसित हरियाणा-विकसित भारत'' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है। उन्होंने राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए हरियाणा की जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है।
हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में @BJP4Haryana को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!
विज्ञापन
'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की लोक-कल्याणकारी…विज्ञापन विज्ञापन
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2024