{"_id":"62be97381c46e707ba3c2d3e","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-akhilesh-yadav-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद मायावती ने भी अखिलेश यादव को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद मायावती ने भी अखिलेश यादव को दी बधाई
Fri, 01 Jul 2022 02:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना। उनके परिवार के लोगों को भी इस अवसर की बधाई एवं शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2022
आज एक जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस दिन प्रदेश के सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर उनका जन्मदिन मना रहे हैं।
अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को हराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी बधाई देते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है। निरहुआ ने ट्वीट कर कहा कि बड़े भैया अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बड़े भैया @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ pic.twitter.com/GgWoR8JKa6
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) July 1, 2022
बता दें कि निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़े थे पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उपचुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी को हरा दिया। जीत के बाद उन्होंने कहा था कि यह केंद्र की मोदी सरकार की विकास योजनाओं की जीत है।