फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath will do meeting for assistant teacher recruitment case

68500 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बैठक

Tue, 21 May 2019 12:49 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 21 May 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath will do meeting for assistant teacher recruitment case
सीएम योगी - फोटो : डेमो
बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने  सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच कराई जाए? 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में चयनित हुए 44 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरी मिल गई है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने न्याय विभाग की सलाह पर सर्वोच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करने की तैयारी की है। जवाब दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर योगी सरकार ने तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच कराई। इस कमेटी की जांच रिपोर्ट पर अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन का मौका दिया गया। पुनर्मूल्यांकन में चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी दी गई। 

सरकार की जांच से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर दी। इस पर एकल पीठ ने 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे। 

एकल पीठ के आदेश के खिलाफ सरकार ने खंडपीठ के समक्ष अपील की। खंडपीठ ने एकल पीठ के फैसले को पलटते हुए सीबीआई जांच के आदेश को निरस्त कर दिया। अब अभ्यर्थियों ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed