{"_id":"643a40f25c1828ad090a4fe5","slug":"cm-yogi-adityanath-will-do-assemblies-and-road-shows-in-all-nagar-nigam-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nagar Nikay Chunav: सभी नगर निगमों में होंगी मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाएं व रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nagar Nikay Chunav: सभी नगर निगमों में होंगी मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाएं व रोड शो
Sat, 15 Apr 2023 11:45 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी नगर निगमों में रोड शो व जनसभाएं करेंगे। इस संबंध में पूरी योजना तैयार कर ली गई है। पार्टी पूरी ताकत से ये चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
निकाय चुनाव में महापौर पद के नामांकन के साथ भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज होगा। पार्टी का पूरा फोकस सभी 17 नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाली नगर पालिका परिषदों की जीत पर है।
विज्ञापन
निगमों में होने वाले महापौर के नामांकन में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी सभी नगर निगमों के साथ बड़ी नगर पालिकाओं में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सरकार के मंत्रियों को भी जातीय समीकरण के लिहाज से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे, गुजरात में लागू है यह व्यवस्था
पार्टी ने चुनाव प्रभारियों को साफ संदेश दिया है कि चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करें। किसी भी बड़े नेता या मंत्री की सभा की आवश्यकता हो तो प्रदेश मुख्यालय में बताएं।