फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath wecomes Jitin Prasad for joining BJP

यूपी: जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत, बोले- पार्टी को मजबूती मिलेगी

Wed, 09 Jun 2021 03:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Jun 2021 03:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath wecomes Jitin Prasad for joining BJP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर जितिन प्रसाद का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा के वृहद परिवार में शामिल होने पर जितिन प्रसाद का स्वागत है। जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को अवश्य मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्हें भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने पर जितिन ने कहा कि कांग्रेस अब एक व्यक्ति विशेष और वर्ग विशेष की पार्टी रह गई है। इस वजह से काम नहीं कर पा रहा था। मैंने पिछले 8-10 सालों में ये महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए, लेकिन राष्ट्रीय दल के नाम पर भारत में कोई दल है तो भाजपा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है, तो वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।



बता दें कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उनका भाजपा में जाना सत्ताधारी दल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के बड़े ब्राह्मण चेहरे भले न हों, लेकिन शाहजहांपुर, ललितपुर और आसपास के इलाके में उनका आंशिक प्रभाव है और वे वहां भाजपा को लाभ पहुंचा सकते हैं। 2022 के चुनाव को देखते हुए यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed