फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath talks to labourers on video conferencing after DBT of 1000.

श्रमिकों से बोले मुख्यमंत्री योगी, यहीं काम करिए, सभी को अवसर उपलब्ध कराएगी सरकार

Sun, 14 Jun 2020 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Jun 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath talks to labourers on video conferencing after DBT of 1000.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को भरोसा दिया है कि वे प्रदेश में ही काम करें, सरकार उन सभी के लिए काम के अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री श्रमिकों के खाते में 1000-1000 रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करने के बाद विभिन्न जिलों के श्रमिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे थे।

विज्ञापन


गोरखपुर के दीपू महाराष्ट्र में पेंटिंग का काम करते थे। मुख्यमंत्री ने दीपू से पूछा कि राशन किट मिली है? 1000 रुपये खाते में आ गए? दीपू ने मोबाइल का मैसेज दिखाते हुए बताया कि उसके एकाउंट में पैसा आ गया है। राशन किट भी मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन


उसने कहा कि उसे काम मिलेगा तो वह यहीं काम करना चाहता है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के ही संदीप से भी कहा कि मेहनत से काम करो, सरकार पूरी मदद करेगी। लोन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। वाराणसी की सरिता के पति गुजरात में ड्राइवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सरिता से बात करने के बाद डीएम को निर्देश दिए कि वह उसे स्वयं सहायता समूह से जोड़ें और पति को स्थानीय स्तर पर ड्राइवर का काम दिलाने की पहल करें। योगी ने आजमगढ़ के दिलीप, गोंडा के राहुल तिवारी से बात की। सभी से खाते में पैसा पहुंचने व राशन किट मिलने की जानकारी ली। दिलीप ने कहा कि वह अब यहीं काम करना चाहते हैं।

'सभी को यहां काम मिलेगा, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं'

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी को यहां काम मिलेगा, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजमगढ़ के राम दयाल मौर्य बाहर टेलरिंग का काम करते थे। योगी ने वहां के डीएम को निर्देशित किया कि वे राम दयाल को बैंक से कम ब्याज पर लोन की व्यवस्था कराएं और इन्हें रेडीमेड गारमेंट सेंटर खोलने में मदद करें।

योगी ने झांसी के कुलदीप व सिद्धार्थनगर के एक लाभार्थी को सिलाई मशीन दिलाने का निर्देश दिया। दोनों ही लाभार्थियों ने अपने गांव में सिलाई का काम करने की बात करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed