फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath talks to a woman beneficiary of Pradhanmantri Awas Yojna.

यूपी: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से बोले सीएम योगी, हाजरा जी, आपने तो बहुत बड़ा मकान बनवा लिया

Wed, 01 Sep 2021 09:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Sep 2021 09:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के साढ़े पांच लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबी सौंप दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बहराइच की एक महिला हाजरा से बात भी की।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath talks to a woman beneficiary of Pradhanmantri Awas Yojna.
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी हाजरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया। सीएम से बात कर हाजरा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि सीएम को ऊपर वाला और लोगों को मदद देने की ताकत दे।

विज्ञापन


आवासों के लाभार्थियों के गृह प्रवेश व आवास की चाभी वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद की ग्राम पंचायत अमीनपुर नगरौर की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी हाजरा पत्नी सलीम से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया गया। मुख्यमंत्री ने करीब दस मिनट तक उनसे संवाद किया। आवास का हालचाल लेने के साथ परिवार के बारे में भी बात की। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की सलाह दी। विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत और भ्रष्टाचार के बारे में भी बात करना सीएम नहीं भूले। मुख्यमंत्री ने हाजरा बेगम व उनके परिवार को सुन्दर और अच्छा आवास बनाने के लिए ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का इतना अच्छा उपयोग करने के लिए लाभार्थी का अभिनंदन भी किया।
विज्ञापन


लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल के साथ लाभार्थी हाजरा को आवास की चाभी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार दुबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम और हाजरा के बीच संवाद

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी हाजरा से मुख्यमंत्री के संवाद की शुरूआत सामान्य शिष्टाचार से हुई।
सीएम- आपने तो बहुत बड़ा मकान बनवा लिया है। यह मकान आपको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला है।
लाभार्थी- आपका और प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिवादन।

सीएम- आपके परिवार में कितने लोग हैं और आपको किन-किन योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है।
लाभार्थी- मेरे परिवार में छह सदस्य हैं। मुझे विभिन्न योजनाओं के तहत आवास, गैस चूल्हा, विद्युत कनेक्शन, राशन कार्ड आदि की सुविधा प्राप्त हो रही है।

सीएम- विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको किसी प्रकार की सिफारिश तो नहीं करवानी पड़ी।
लाभार्थी- मुझे कहीं पर सिफारिश नहीं करनी पड़ी।

सीएम- जब अच्छी सरकार आती है तो इसी प्रकार के अच्छे-अच्छे काम करके प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ देती है।
सीएम- आपके परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं।
लाभार्थी- मेरे चार बच्चे हैं।

सीएम- आपके बच्चे स्कूल में पढ़ते भी हैं।
लाभार्थी- गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
सीएम- बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, बच्चे अच्छा पढ़-लिख लेंगे तो हासिल की गई शिक्षा से इनको लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed