{"_id":"626e5c409f66b13a80342c64","slug":"cm-yogi-adityanath-should-give-the-detail-of-his-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करें मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करें मुख्यमंत्री योगी
Sun, 01 May 2022 03:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 May 2022 03:39 PM IST
सार
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान ने आरोप लगाया कि मठ के नाम पर काले धन को सफेद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना चाहिए।
विज्ञापन
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान ने कहा कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने नौकरशाहों से सम्पत्ति का विवरण मांगा है। यह अच्छी बात है लेकिन इसकी शुरुआत वह खुद से करें। पहले अपनी व अपने कर्मचारियों और मठ की सम्पत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करें।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मठ के नाम पर काले धन को सफेद किया का रहा है। मठ लोगों की आस्था का केंद्र है। उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ चौहान ने आरोप लगाया कि मठ के कर्मचारियों के खाते में करोड़ों रुपए कहां से आए इसका हिसाब देना चाहिए। उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले और आज कि स्थिति का विवरण दें। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन का पैसा मठ में आ रहा है। वे विवरण सार्वजनिक करें तो हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आए दिन सैफई परिवार पर आरोप लगाते हैं। सैफई परिवार ने अपने नाम से कुछ नहीं बनाया लेकिन गोरखपुर में अपने गुरु के नाम से यूनिवर्सिटी बना ली है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि पूर्वांचल एक्सप्रेस का नाम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर करें। तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले लोग कर रहे है। भाजपा को रोकना है तो सपा को मजबूत करना होगा।