{"_id":"617ce3885009ff40a678c7b0","slug":"cm-yogi-adityanath-sends-diyas-to-ayodhya-for-dipotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव की तैयारी: मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या भेजे गए गोमय दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव की तैयारी: मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या भेजे गए गोमय दीप
Sat, 30 Oct 2021 01:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:34 PM IST
सार
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए गोमय दीपों को ले जाने वाले वाहनों को मुख्यमंत्री योगी ने रवाना किया। दीपोत्सव पर अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार करीब सात लाख दीये जलाए जाएंगे। शनिवार को दीप प्रज्वलन हेतु गौमय दीपों को अयोध्या ले जाने वाले वाहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। नगर में दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव सिंचाई व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने शुक्रवार को राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क में दीपोत्सव को लेकर चल रहे कामों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव की तैयारियों के लिए चल रहे सारे काम हर हाल में 31 अक्तूबर तक पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने रामकथा पार्क में अतिथियों के लिए बन रहे मंच को देखा और व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। राम की पैड़ी पर चल रहे कार्यों को देखा। कहा कि पैड़ी की सुंदरता व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। दीपोत्सव के दिन तीन नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य अतिथि सरयू तट पर मां सरयू की आरती करेंगे। इसको लेकर की जा रही तैयारियों को भी नोडल अधिकारी ने देखा।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव की भव्यता में कहीं कोई कमी न रह जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नीतीश कुमार, सीडीओ अनीता यादव, एसएसपी शैलेश पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।