{"_id":"5c62082ebdec22739f75773f","slug":"cm-yogi-adityanath-says-we-will-go-to-the-bottom-in-saharanpur-kushinagar-poisonous-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-कुशीनगर शराब कांड की तह तक जाएंगे : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-कुशीनगर शराब कांड की तह तक जाएंगे : योगी
Tue, 12 Feb 2019 05:12 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 12 Feb 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सोमवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुशीनगर, सहारपुर, और हरिद्वार में जहरीली शराब से हुई 100 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताया। कहा, इसके पीछे सपा का षड्यंत्र है। हम इस घटना की तह तक जाएंगे। सरकार षड्यंत्रकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब से पहले भी मौत की घटनाओं में सपा के लोग शामिल रहे हैं। 7 जुलाई 2017 को आजमगढ़ में पहली घटना के अभियुक्त मुलायम यादव और गणिका यादव सपा से जुड़े हुए हैं। अवैध शराब के कारोबार में उनकी संलिप्तता पाई गई थी। हरदोई की घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व मौजूदा ब्लॉक के पति का नाम आया, जो सपा से जुड़े हुए हैं। कानपुर की घटना में सपा नेता का जुड़ाव सभी को मालूम है।