{"_id":"639964159e27853ee66a83f3","slug":"cm-yogi-adityanath-says-its-an-honour-to-host-hockey-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey World Cup: मुख्यमंत्री योगी बोले- विश्वकप की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hockey World Cup: मुख्यमंत्री योगी बोले- विश्वकप की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व का विषय
Wed, 14 Dec 2022 11:24 AM IST
ishwar ashish
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:24 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी सरकार खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हॉकी विश्वकप की मेजबानी करना देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी विश्वकप ट्रॉफी के लखनऊ आगमन पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विश्वकप की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व का विषय है। यूपी सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। कहा कि भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि ओडिशा में होने वाले विश्वकप की मेजबानी के लिए आज पूरा देश उत्सुक है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यह हॉकी महाकुंभ विश्व के लिए भारत की अतिथि देवो भव: की भावना से साक्षात्कार का सुअवसर भी होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निर्वाचन आयोग ने परखीं निकाय चुनाव की तैयारियां, पुलिस महकमे के अफसरों के साथ किया मंथन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऊहापोह खत्म, निकायों में नियुक्त होंगे प्रशासक, नगर विकास विभाग ने जारी किया शासनादेश
जहां तक हॉकी में भारतीय टीम के प्रदर्शन का सवाल है तो ओलंपिक में हमने आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। हॉकी में यूपी ने मेजर ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू समेत तमाम खिलाड़ी दिए हैं। प्रदेश के वर्तमान खेल निदेशक आरपी सिंह स्वयं हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। यूपी सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन के क्रम में ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं की शासकीय सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।