फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The Election Commission examined the preparations for the civic elections

UP News : निर्वाचन आयोग ने परखीं निकाय चुनाव की तैयारियां, पुलिस महकमे के अफसरों के साथ किया मंथन

Wed, 14 Dec 2022 01:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Dec 2022 01:27 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पुलिस की तैयारियां की जानकारी दी। कहा, विभाग की तैयारी पूरी है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है।

विज्ञापन
UP News: The Election Commission examined the preparations for the civic elections
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमे के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पुलिस की तैयारियों के साथ चुनाव की संभावित तिथियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पुलिस की तैयारियां की जानकारी दी। कहा, विभाग की तैयारी पूरी है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। अगर चुनाव तीन चरण में होता है तो हर मंडल के कम से कम एक जिले का चुनाव हर चरण में होगा। जो बड़े मंडल हैं वहां के दो या उससे अधिक जिले चुने जा सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं दो चरणों में चुनाव के लिए सभी 18 मंडलों को दो भागों में बांट कर चुनाव कराने का खाका तैयार किया गया है। चुनाव की तारीखों पर फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। ऐसे में आयोग की निगाहें  न्यायालय पर टिकी हुई हैं। न्यायालय से हरी झंडी मिली तो इसी सप्ताह चुनाव की घोषणा भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed