फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath said that negligence will not be tolerated in paddy purchase

सीएम योगी बोले: धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, 72 घंटे के भीतर होना चाहिए भुगतान

Tue, 23 Nov 2021 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Nov 2021 11:01 PM IST
सार

धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलाधिकारी अपने जिले में क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। खरीद प्रक्रिया का फीडबैक शासन को भेजें। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that negligence will not be tolerated in paddy purchase
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद करने के निर्देश दिए। वह अपने आवास पर मंगलवार को धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। लिहाजा धान खरीदने वाली संस्थाएं सुनिश्चित करें कि क्रय केंद्र समय से संचालित हों। तौल के 72 घंटे के भीतर किसानों को हर हाल में भुगतान हो जाना चाहिए। सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। मंडलायुक्त भी केंद्रों पर जाकर किसानों से संवाद करें और धान खरीद प्रक्रिया का फीडबैक लेकर शासन को भेजें। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों का लिया जायजा, 25 नवंबर को शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी    
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उन्हें बताया गया कि इस वर्ष अब तक 1461 करोड़ 09 लाख रुपये का 7.52 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। किसानों को अब तक 808 करोड़ 56 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। धान कुटाई के लिए अब तक 1265 मिलों के आवेदन मिले हैं। इनमें से 1063 मिलों के सत्यापन का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed