फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi ensure jewar airport today inauguration program preparation PM Modi foundation stone on 25 november

जेवर एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों का लिया जायजा, 25 नवंबर को शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Tue, 23 Nov 2021 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Nov 2021 11:27 AM IST
सार

जेवर में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे।  कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर पहुंचे।

विज्ञापन
CM Yogi ensure jewar airport today inauguration program preparation PM Modi foundation stone on 25 november
अधिकारियों से बात करते सीएम योगी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे और साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 2024 में शुरू हो जाएगा। यह यूपी का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। 34,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से विकसित होने वाला हवाई अड्डा एक लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री को पूरी तैयारियों का एक अंतिम ड्राफ्ट दिखाया गया। उन्हें प्रधानमंत्री के मंच के अलावा अन्य मंच, आम जनता के बैठने के स्थान, प्रधानमंत्री के उतरने के लिए हेलीपैड, आम लोगों के आने जाने के रास्ते, प्रदूषण से बचाव और आपातकालीन स्थिति के प्लान की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को लेकर कई जरूरी दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


एक किमी से अधिक का होगा सुरक्षा दायरा
कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन, बम निरोधक देस्ता आदि के जरिये जांच कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। सभी को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिबंधित वस्तुुओं के अलावा काले रंगे के कपड़े आदि पर भी रोक लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीजी ने जुटाई  हेलीपैड, इमरजेंसी रास्ते की जानकारी

एसपीजी ने जिला पुलिस-प्रशासन से कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की है। हेलीपैड बनाने, भीड़ के लिए आवागमन के रास्ते सहित इमरजेंसी की स्थिति में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ले जाने के लिए रूटों की भी जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed