फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath's two tour on many districts in Uttar Pradesh.

कोविड 19 की रोकथाम के लिए दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, निरीक्षण व समीक्षा बैठक करेंगे

Fri, 07 Aug 2020 01:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath's two tour on many districts in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

अयोध्या में भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब फिर कोविड-19 के नियंत्रण व बचाव के लिए मैदान में डट गए हैं। वह शुक्रवार को बरेली में अफसरों संग समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद नोएडा जाएंगे। जहां वह शनिवार सुबह अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का लोकार्पण व समीक्षा बैठक करेंगे। यहां से वो सहारनपुर जाएंगे।

शुक्रवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। जहां कोरोना से बचाव के लिए किए गए उपाय और जमीनी हालात का जायजा लेंगे।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है गुरुवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4658 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 61 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख आठ हजार 974 हो गई है जिसमें 63,402 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में इस समय 43654 मामले सक्रिय हैं। अब तक 1918 लोग कोरोना के कारण काल के गाल में समा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed