{"_id":"67052250ef8dbd1ce909d655","slug":"cm-yogi-adityanath-s-two-days-balrampur-visit-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारी तेज
Tue, 08 Oct 2024 05:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर में रहेंगे। वह देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में रात्रि प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए शहर से लेकर तुलसीपुर मंदिर तक तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सबसे पहले मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन पहुंचेगे। यहां से वह कलेक्ट्रेट पहुंचकर विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री संयुक्त जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे तुलसीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद बृहस्पतिवार की सुबह पूजन अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए देवीपाटन मंदिर में तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर में साफ सफाई के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन