फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath promises investors to keep their interests safe in Uttar Pradesh.

Ground Breaking Ceremony : योगी बोले- 25 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर यूपी, निवेशकों को हरसंभव मदद का भरोसा

Fri, 03 Jun 2022 08:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jun 2022 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश सरकार हर तरह से उनकी मदद करेगी और उनके हितों का संरक्षण करेगी।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath promises investors to keep their interests safe in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में डाटा सेंटर, कृषि व संबद्ध क्षेत्र, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, हथकरघा, टेक्सटाइल्स और एमएसएमई सेक्टर में निवेश हो रहा है। इससे 5 लाख प्रत्यक्ष और 20 लाख परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि फरवरी 2018 में पहली इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से तीन लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव जमीन पर उतारे जा चुके हैं। 65 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया है। इनमें पांच लाख सरकारी नौकरियां हैं। कोरोना संकट काल में भी 66 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए, जिन्हें अमलीजामा पहनाया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी, देश की सबसे बड़ी दूसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यूपी ने प्रधानमंत्री का मंत्र ‘रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म’ को स्वीकार किया है। उन्हीं के मार्गदर्शन में यूपी छठी अर्थव्यवस्था से देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना को लागू कर प्रदेश के निर्यात को 88 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.56 लाख करोड़ रुपये करने में सफलता मिली है। वर्ष 2017 में प्रदेश में नई औद्योगिक नीति लागू की गई। निवेश फ्रेंडली माहौल के तहत इससे जुड़ी 20 से ज्यादा नीतियां भी लाई गईं। श्रम, भूमि आवंटन, पर्यावरण, निरीक्षण और भुगतान आदि से संबंधित 500 से अधिक सुधार किए गए। कारोबारी सुगमता में यूपी, देश में दूसरे नंबर पर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि औद्योगिक विकास से संबंधित 40 विभागों में लंबित 1400 से अधिक मामलों का निपटारा कर सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से 29 विभागों की 349 सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध है। मेगा व उससे ऊपर की परियोजनाओं के लिए 15 दिन में जमीन आवंटित करने का नियम लागू किया गया है। कानून-व्यवस्था को बेहतर किया गया है।

केंद्र और राज्य की योजनाओं से जुड़े 60 लाख युवा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओडीओपी स्कीम के तहत 1.68 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से 60 लाख युवाओं को जोड़ा गया। 5 लाख सरकारी नौकरियां दीं। बेरोजगारी दर 18 से घटकर 2.9 प्रतिशत पर आ गई है। आज बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे के साथ ही डिफेंस कॉरिडोर के दो नोड बन रहे हैं। प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की योजना लागू है।

सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य होगा यूपी
अगले कुछ वर्षों में नोएडा व अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित होने पर यूपी देश में सर्वाधिक पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वाला राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में ब्रह्मोस और झांसी में भारत डायनामिक्स की इकाई लग रही है। पीएम गति शक्ति योजना से इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को इस बात का भरोसा दिलाता हूं कि प्रदेश में उनका निवेश सुरक्षित होगा और सरकार से हरसंभव मदद मिलेगी।

योगी के नेतृत्व और मोदी के विजन से यूपी में अपार संभावनाएं : राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और पीएम मोदी के दृष्टिकोण (विजन) के चलते यहां आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। राजनाथ सिंह को जीबीसी-3 में ऐन वक्त पर बोलने के लिए कहा गया था। संबोधन के शुरू में ही उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मठता प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उनकी काम के प्रति प्रतिबद्धता से यूपी में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। कारोबारी सुगमता के लिहाज से भारत भी दुनिया में 142वें स्थान से 62वें स्थान पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में तेजी से बढ़ी है। आज दुनिया कान खोलकर भारत को सुन रही है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान कर कहा कि यूपी में जनसंख्या भी है, संसाधन भी हैं और कुशल श्रमिक भी, इसका उन्हें लाभ लेना चाहिए। पीएम मोदी लगातार मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद कर नए-नए आइडिया देते हैं।

अब सैफई या अमेठी से नहीं होती यूपी की पहचान : नंदी

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि अब यूपी की पहचान अमेठी या सैफई से न होती है बल्कि अयोध्या, काशी, मथुरा और कुशीनगर सरीखे धार्मिक महत्व के स्थानों से होती है। 80 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव बताते हैं कि उद्यमियों का यूपी में भरोसा बढ़ा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निवेश करने वाले उद्यमियों को किन्हीं भी स्थितियों में दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उनके लिए भूमि से लेकर उद्योग लगाने तक की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम देशों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे चलते हुए दिखाई पड़ते हैं, जो भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed