फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath pays tribute to Sardar Patel on his birth anniversary.

Run for Unity: मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश के लिए उनके योगदान की अनदेखी की गई

Mon, 31 Oct 2022 07:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल की जयंती पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एक परिवार को छोड़कर किसी भी महापुरुष को सम्मान नहीं मिला पर अब ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays tribute to Sardar Patel on his birth anniversary.
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में कुछ लोग सिर्फ  अपना और अपने परिवार का सम्मान करना चाहते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े आठ वर्षों में इस भाव को किनारे कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब  देश में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल समेत सभी राष्ट्र नायकों का सम्मान कर रहा है। सरदार पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र नायकों के प्रति सम्मान का भाव  निरंतर एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।

विज्ञापन


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री आवास से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीपीओ पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद कुछ सरकारों ने सरदार पटेल को विस्मृत करने का प्रयास किया।  लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी स्मृति में कई कार्यक्रम शुरू कराए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जिस परिकल्पना को साकार किया जा रहा है वास्तव में इसके शिल्पी सरदार बल्लभभाई पटेल हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लिए एक प्रेरणादायी देश बना हुआ है।
विज्ञापन


कश्मीर विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जैसा महानायक जिस देश में हो वह आतंकवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचारियों के सामने घुटने नहीं टेक सकता। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। कश्मीर फिर से भारत के संविधान के दायरे में आकर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कभी उग्रवाद चरम पर था लेकिन आज वह राज्य भारत के अन्य राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कोई दुश्मन भूमि का अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो वहां के लोग डट कर खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा देश के युवाओं को सरदार पटेल के  बलिदान, योगदान और सपनों से अवगत होना चाहिए। जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए इस राष्ट्र शिल्पी ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया था उसके लिए हम प्रयासरत रहे और उसे साकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारों के साथ कर्तव्य के प्रति भी जागरूक बने लोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में केवल अधिकारों की ही चर्चा नहीं होती है। वे दिन लद गए जब हम केवल ट्रेड यूनियन के ही नारे सुनते थे कि ‘हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो’। आज देश का प्रत्येक व्यक्ति यह मानता है कि संविधान द्वारा हमें कुछ मौलिक अधिकार मिले हैं तो कुछ कर्तव्य भी तय किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed