फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath pays tribute to atal bihari vajpayee on his 96th birth anniversary

योगी ने अटल को दी श्रद्धांजलि, बोले - जिन्हें किसानों की खुशहाली अच्छी नहीं लगती वो कर रहे गुमराह

Fri, 25 Dec 2020 04:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath pays tribute to atal bihari vajpayee on his 96th birth anniversary
योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि - फोटो : ani

भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धांजलि भी दी। 

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ इसके बाद मोहनलाल गंज में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का प्रारंभ अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मोबाइल फोन हर किसी के हाथ में आ जाए इस परिकल्पना को भी साकार प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मैं अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रधानमंत्री मोदी की देन है। स्वामीनाथन रिपोर्ट ये लोग दबा के बैठे थे, सिंचाई परियोजना को पूरा किया। बाण सागर जैसी परियोजना पूरी की गई। मोरारजी देसाई जी ने 1977 में इसका शिलान्यास किया था। 2017 तक पूरी ही नही हुई थी, हमने सत्ता में आने के एक साल भीतर इसे पूरा करके पीएम मोदी के हाथों देश को समर्पित करवाया, जिन्हें ये सब अच्छा नही लगता कि किसान तकनीकी विकास से जुड़े। वो तमाम तरीके से गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों में कोई चीनी मिल बेची नहीं गई। चौधरी चरण सिंह के क्षेत्र रमाला चीनी मिल आज उत्पादन का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गए हैं। इतने कामों के बाद जिन्हें किसानों की खुशहाली, समृद्धि अच्छी नहीं लगती वो षड्यंत्र करके गुमराह कर रहे हैं। नौजवानों और किसानों के हितैषी और उन्नति का कार्य मोदी जी ने किया है। आज श्रद्धेय अटल जी के शुरू किए गए कार्यों को प्रधानमंत्री मोदी बिना भेदभाव के कर रहे हैं। सालाना 6 हजार रुपये प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख किसानों के खातों में जा रहा है। अन्नदाता के चेहरे की खुशहाली, प्रदेश की समृद्धि की कहानी कहता है।


अटल के नाम पर किया कानपुर सर्किट हाउस का नामकरण

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर सर्किट हाउस का नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई सर्किट हाउस किया ! सर्किट हाउस परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई  की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed