{"_id":"6015033ca7ba7d09ff12825d","slug":"cm-yogi-adityanath-pays-tribute-on-martyr-day-of-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sat, 30 Jan 2021 12:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 30 जनवरी को पूरा देश महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गांधी जी की शिक्षाएं एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने विश्व को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाया। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व महेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सत्य और अहिंसा के पुजारी, हम सभी के पथ प्रदर्शक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर जीपीओ पार्क, लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/9IajjkyUJt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2021
विज्ञापन
बता दें कि गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए लखनऊ के हजरतगंज का ट्रैफिक दो मिनट के लिए रोक दिया गया। इस दौरान मौन रहकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
