फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath paid tribute to the memories of Major Dhyanchand on his birth anniversary.

खेल दिवस: सीएम योगी बोले- हर खिलाड़ी समाज का हीरो है... पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Fri, 29 Aug 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Aug 2025 03:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया और कहा कि खिलाड़ियों से समाज को समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath paid tribute to the memories of Major Dhyanchand on his birth anniversary.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हर खिलाड़ी समाज के लिए हीरो होता है। हर नागरिक को एक खिलाड़ी की तरह अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने, खेल जीवन के अनुशासन को बनाए रखने, समन्वय स्थापित करने और जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयासों का हिस्सा होना चाहिए। सही मायनों में खिलाड़ियों से समाज को समर्पण की प्रेरणा मिलती है। यह कहना है सीएम योगी आदित्यनाथ का जो खेल दिवस के अवसर पर पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में प्रदेश के राष्ट्रीय पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देने आए।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने नौ सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी दिए। साथ ही प्रदेश के पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सीएम ने स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉस्टल और स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेले गए मैत्री मुकाबले का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि जब मेजर ध्यानचंद जी की बात आती है तो हर भारतीय के मन में हॉकी की स्टिक नजर आने लगती है। 1928, 1932 और 1936 तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर उन्होंने भारत की हॉकी को वैश्विक पहचान दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सबसे प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार किसी नेता नहीं, बल्कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर समर्पित किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय भवन का किया भूमिपूजन, राजभर बोले- जो किसी ने नहीं किया वो अब हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टैरिफ की मार : यूपी के निर्यात से जुड़े उद्योग गंभीर संकट में, 22 हजार करोड़ के एक्सपोर्ट पर असर


उत्तर प्रदेश के लिए यह इसलिए भी गौरव की बात है क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि है। उनकी स्मृति में मेरठ में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर किया गया है और इस सत्र से वहां पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है। विभिन्न खेलों के लिए इन कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किए जाएंगे। पूर्व ओलंपियन/कॉमनवेल्थ/एशियाड/नेशनल गेम्स मेडलिस्टों को कोच बनाकर नई प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकासखंड पर मिनी स्टेडियम और हर जनपद में एक स्टेडियम निर्माण की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी है। ओपन जिम के निर्माण व युवा कल्याण विभाग के माध्यम से युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यूपी ने देश को अनेक हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी दिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हॉकी में अनेक दिग्गज दिए हैं। मेजर ध्यानचंद, के. डी. सिंह ‘बाबू’, मोहम्मद शाहिद, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आर. पी. सिंह, सुजीत कुमार, रजनीश मिश्रा, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एम. पी. सिंह, जगवीर सिंह, विवेक सिंह, राहुल सिंह, तुषार खांडेकर, दानिश मुर्तजा, ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव, रजनी जोशी, वंदना कटारिया, रितुषा कुमारी आर्या जैसे हॉकी खिलाड़ियों प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम को मेडल दिलाने वाले ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल उत्तर प्रदेश की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपरांत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच देशभर में सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इससे पूर्व विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं खेल एवं युवा कल्याण विभाग आयोजित कराएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, सांसद ब्रजलाल, संजय सेठ, विधायक जय देवी, योगेश शुक्ला, इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मनीष चौहान, खेल सचिव सुहास एलवाई, खेल निदेशक आरपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


सीएम योगी ने हॉकी स्टिक उठाई, शॉट लगाया और फिटनेस की शपथ दिलाई

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान हॉकी स्टिक से गेंद को हिट करके स्टेट हॉकी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कुछ देर तक स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच मैत्री हॉकी मैच भी देखा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में सम्मिलित होने और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। मैच के अंत में मुख्यमंत्री के समक्ष स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

सीएम योगी ने इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- आजमगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में समर्पित छात्रावास भवन का जीर्णोद्धार
- बस्ती के स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण
- पीलीभीत के बहुउद्देशीय क्रीड़ाहाल एवं प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार
- गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर वॉलीबाल हॉल का जीर्णोद्धार कार्य
- बस्ती के स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मित खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार संबंधी कार्य
- बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम उपकरणों की स्थापना का कार्य
- मऊ में स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मित खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार कार्य
- मऊ में सिंथेटिक हॉकी मैदान के निर्माण कार्य का लोकार्पण

इन प्रशिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
निशित दीक्षित (तैराकी), विवेक श्रीवास्तव (बास्केटबॉल), प्रवीन कुमार (बॉक्सिंग), परवेज अली (जूडो), राजेश यादव (जिम्नाटिक), विजय लक्ष्मी सिंह (खाे खो- कबड्डी), मुकेश कुमार सिंह (वॉलीबाॅल), कुलदीप श्रीवास्तव (बैडमिंटन), विकास पांडेय (तीरंदाजी)।

इन पूर्व खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
देवेंद्र सिंह (पुत्र मेजर ध्यानचंद), विजय सिंह चौहान (ओलंपियन/ अर्जुन अवॉडी), एमपी सिंह (ओलंपियन/ अर्जुन अवॉडी), देवेश चौहान (ओलंपियन/ अर्जुन अवॉडी), ललित उपाध्याय (ओलंपियन/ अर्जुन अवॉडी), शकील अहमद (ओलंपियन), राहुल सिंह (ओलंपियन) और दानिश मुज्तबा (ओलंपियन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed