{"_id":"65be00e941a8917a1c0092d5","slug":"cm-yogi-adityanath-on-bharat-ratna-giving-to-lal-krishan-advani-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय पर सीएम योगी ने जताई खुशी, इस तरह याद किया योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय पर सीएम योगी ने जताई खुशी, इस तरह याद किया योगदान
Sat, 03 Feb 2024 02:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्णय को लाल कृष्ण आडवाणी के अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला करार दिया है। कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में शुचिता और नैतिकता के उच्च मानक स्थापित किए।
विज्ञापन
भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की है। इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष जताया है और इसको उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला करार दिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा किए गए प्रयास सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक: प्रथम तल का 85 फीसदी काम पूरा, दूसरे तल का काम मार्च में शुरु होगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Triple Murder PHOTOS: गाड़ी रुकते ही उतरा 'गब्बर'... सबसे पहले हंजला को मारी गोली; मुनीर के बाद फरहीन को किया छलनी
उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किए जाने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न सिर्फ भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं बल्कि देश और दुनिया में भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत भी हैं।
उन्होंने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता झलकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपने राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित किए हैं। यह पुरस्कार उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मानित करने वाला है।
उल्लेखनीय है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के सबसे पुराने और बड़े नेताओं में शामिल हैं।