फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath on 76th PAC foundation day.

पीएसी का 76वां स्थापना दिवस समारोह: सीएम योगी ने दिया आश्वासन - पदोन्नति की विसंगतियां जल्द करेंगे दूर

Sun, 17 Dec 2023 01:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Dec 2023 01:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने अलग-अलग मौकों पर पीएसी द्वारा किए जाने वाले योगदान को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath on 76th PAC foundation day.
पीएसी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के 76वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पीएसी में पदोन्नति की विसंगतियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इसके लिए गृह विभाग को निर्देश दिया जा चुका है। जल्द इसकी घोषणा होगी ताकि पीएसी बल का मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी उपद्रव या चुनाव हो तो पीएसी बल याद किया जाता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और पीएसी के स्थापना दिवस का शताब्दी वर्ष एक साथ मनाया जाएगा, लिहाजा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएं। प्रदेश में पीएसी बल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम योगदान दे रहा है। धार्मिंक, सार्वजनिक कार्यक्रमों, विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा, यातायात ड्यूटी, यूपी 112, एसटीएफ, एटीएस, एसडीआरएफ में पीएसी बल उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  उद्यमियों को जेल भेजने वाले 577 नियम खत्म, अपराध की श्रेणी से हुए बाहर, अब सिर्फ पेनाल्टी देनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, गर्मी में बिजली संकट के लिए अभी से बनाएं रणनीति, बकायदारों से करें वसूली




वर्ष 2001 में संसद पर हमला हो या फिर रामजन्मभूमि पर आतंकी हमला, पीएसी बल के जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए हमलावरों को ढेर किया। उनका यह योगदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा पहले की सरकारों में पीएसी बल को लेकर संकीर्ण सोच थी।

उन्होंने 46 कंपनियों को समाप्त कर दिया था जिसे हमने पुनर्जीवित किया है। वर्तमान में पीएसी की 35 वाहिनियों में 273 कंपनियां पूरी तरह क्रियाशील हैं। पीएसी के 10,584 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। पीएसी कर्मियों के बच्चों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90 फीसद सफलता अर्जित की है। हम पुलिस मार्डन स्कूलों को नया फर्नीचर खरीदने के लिए धनराशि देने जा रहे हैं।

इसके अलावा 31 वाहिनियों में प्रत्येक में 200 कर्मियों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि पीएसी का गौरवशाली इतिहास रहा है। अंत में एडीजी पीएसी केएस प्रताप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed