फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath offers prayer to shaktipeeth in Balrampur.

Balrampur: मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी की आराधना का गोमाता का लिया आशीर्वाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed, 16 Nov 2022 10:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Nov 2022 10:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर की शक्तिपीठ में बुधवार को दर्शन किया और गौशाला में गौसेवा की। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath offers prayer to shaktipeeth in Balrampur.
पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह देवापाटन शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की और गोमाता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर में चल रहे थारू जनजातीय छात्रावास में छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश महंत मिथिलेश नाथ योगी को दिया। जनप्रतिनिधियों से बाढ़ राहत के प्रबंधों के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फीडबैक लिया।

विज्ञापन


ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्र नाथ की श्रद्घांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री ने सूर्यकुंड का भ्रमण किया। यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद छात्रावास की सुविधाओं के बारे में प्रबंधन से जुड़े लोगों से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 68 हजार एनएचएम कर्मियों को मिलेगा सामूहिक बीमा का लाभ, दिए गए 80 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका...युवती की मौत, आरोपी फरार


मुख्यमंत्री ने मंदिर परसिर का पूरा जायजा भी लिया। सुबह 7.30 बजे मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी के आराधना स्थल पर पहुंचे। करीब 45 मिनट तक मुख्यमंत्री ने मां का पूजन करने के साथ ही गर्भगृह में मां दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। पूजन के बाद उन्होंने मंदिर में स्थापित महंत योगी महेंद्रनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गोशाला की व्यवस्था का जायजा लिया और गोसेवा की

CM Yogi Adityanath offers prayer to shaktipeeth in Balrampur.
गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई। गर्भगृह में दुर्गा सप्तशती का पाठ व पूजन किया। इसके बाद मंदिर की गोशाला में गायों को चारा खिलाया और कामधेनु गाय के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से बाढ़ राहत के प्रबंधों समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी भी ली।

ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्र नाथ के श्रद्धांजलि कार्यक्रम मेें मंगलवार शाम प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार भोर में मुख्यमंत्री ने सूर्य कुंड का भ्रमण किया। मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद थारु छात्रावास की सुविधाओं के बारे में प्रबंधन से जुड़े लोगों से विचार-विमर्श किया। 

मुख्यमंत्री सुबह 7.30 बजे मां पाटेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। वहां करीब 45 मिनट तक उन्होंने दुर्गा सप्तशती का पाठ व पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में स्थापित महंत योगी महेेंद्र नाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने गोशाला की व्यवस्था का जायजा लिया और गायों को चारा खिलाया। कामधेनु गाय के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, हनुमानगढ़ी के महंत महेंद्र दास आदि मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, विधायक सदर पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू से जिले में बाढ़ राहत को लेकर किए गए प्रशासनिक प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। साथ ही नुकसान का आकलन करके प्रस्ताव शासन को भेजवाने को कहा। कानून-व्यवस्था के साथ ही सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान के बारे में भी जानकारी ली। 

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग जर्जर होने की बात कहते हुए चौड़ीकरण व उच्चीकरण की मांग की। मथुरा बाजार में अलग से बिजली उपकेंद्र की स्थापना कराने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed