{"_id":"637419ce067b08522e7a392b","slug":"lucknow-a-girl-was-thrown-down-from-the-fourth-floor-for-protesting-against-forced-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका...युवती की मौत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका...युवती की मौत, आरोपी फरार
Wed, 16 Nov 2022 11:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, काकोरी (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, काकोरी (लखनऊ)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:12 AM IST
सार
Lucknow Religion Conversion Case Girlfriend Thrown From 4th Floor News in Hindi : गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक निधि गुप्ता व आरोपी सूफियान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के दुबग्गा में जबरन धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में निधि गुप्ता (19) परिवार सहित रहती थी। उसका पास के ब्लॉक नंबर-40 मेंं रहने वाले सूफियान नाम के युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले सूफियान ने उसे मोबाइल फोन दिया था। यह बात मंगलवार को परिजनों को पता चल गई। इसकी शिकायत करने वे सूफियान के घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में कहासुनी हुई। इसी बीच युवती छत पर चली गई। उसके पीछे-पीछे सूफियान भी गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि सूफियान ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराने का कई दिन से बना रहा था दबाव
परिजनों के मुताबिक, हाईस्कूल पास निधि ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था। इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था। जबकि, निधि इसका विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दे रहीं दबिश
सूफियान और निधि दोनों परिवार के बीच हो रहे विवाद के कारण ब्लॉक के ज्यादातर लोग वहां जुट गए थे। इसी दौरान अचानक से चौथी मंजिल से युवती के गिरने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा तो युवती खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी। परिजन बेहोशी के हालत में आननफानन उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए। वहीं , पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक युवती की कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सूफियान ही नहीं उसका पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। सूफियान मोबाइल पर भी युवती पर धर्म बदलने के लिए ही दबाव बनाता था। प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक युवती के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रहीं है।