{"_id":"62b2c429d6a52776e33f3e96","slug":"cm-yogi-adityanath-meets-to-students-of-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की टैलेंट पाठशाला: योगी ने की मेधावियों से मुलाकात, बोले- रोज अखबार पढ़ा करें, सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की टैलेंट पाठशाला: योगी ने की मेधावियों से मुलाकात, बोले- रोज अखबार पढ़ा करें, सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें
Wed, 22 Jun 2022 01:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित टैलेंट पाठशाला में मेधावियों को जागरुकता के लिए अखबार पढ़ने व तकनीक का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों से मुलाकात की और उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों से कहा कि आप सब को जागरुक होना चाहिए। इसलिए जरूरी की है कि तकनीक का प्रयोग करें। उन्होंने मेधावियों से कहा कि आप सबको सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। हर रोज अखबार पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर शिक्षण संस्थान को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सफल वही होता है जो छोटी-छोटी गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ता जाता है। विफल वही होता है जो जानने के बाद भी गलतियों की तरफ ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षकों को तकनीक की मदद लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अब इंटरनेट सेवा गांव-गांव में पहुंच रही है। इसका सही उपयोग कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करें।
बुधवार को इंटरमीडिएट के मेधावियों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री गुरुवार को हाईस्कूल के मेधावियों से मुलाकात करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं के जिले के दस-दस टॉपर्स को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुलाया गया है।