फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meets to elected new mayors in Lucknow.

UP News: निगमों के मेयर से मिले सीएम योगी, बोले- अपने नगर निगमों के लिए 'कुछ अच्छा' और 'कुछ नया' करें

Tue, 23 May 2023 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 May 2023 02:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित महापौरों से कहा कि विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। विकास के जरिये आप परिवर्तन लाइये। आप सभी कार्यों में मानक और गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखें। कहा कि प्राथमिकता बनाकर कार्य करें, जिससे हर वार्ड का समुचित विकास होगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meets to elected new mayors in Lucknow.
नए चुने गए मेयरों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव निर्वाचित सात महापौर से मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। सीएम योगी ने सभी महापौरों को जीत की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पीएम मोदी के विजन 'आत्मनिर्भर भारत' की तर्ज पर अपने-अपने नगर निगमों को भी आत्मनिर्भर बनाने का सुझाव दिया। सीएम योगी ने नगर निगमों की आय बढ़ाने से लेकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के साथ ही जनप्रतिनिधियों के समर्थन के साथ सभी मेयरों को नगर निगमों की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। नवनिर्वाचित उपस्थित महापौर ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। सीएम ने कहा कि विकास ही सफलता का माध्यम है। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। विकास के जरिये आप परिवर्तन लाइये। आप सभी कार्यों में मानक और गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखें। सीएम ने कहा कि प्राथमिकता बनाकर कार्य करें, जिससे हर वार्ड का समुचित विकास होगा। सीएम ने सीएसआर के पैसे से जनता से जुड़े कई बेहतर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


नया करने का दिया सुझाव
सीएम योगी ने उपस्थित सभी महापौर को 'कुछ अच्छा' और 'कुछ नया' करने का सुझाव दिया। सीएम ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के प्रति सक्रिय और सजग रहने को भी कहा। उन्होंने अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य को प्राथमिकता पर रखने के साथ ही कूड़ा प्रबंधन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट को भी तरजीह देने को कहा। इसके अलावा नगरीय इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्याओं के निराकरण व गोवंश को भी प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए। सेफ सिटी के लिए मुख्यमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी 17 नगर निगम को 'स्मार्ट' बनाने पर विशेष जोर है। सीएम ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में शौचालय की सफाई व मेंटिनेंस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने आम आदमी के लिए कन्वेंशन सेंटर बनवाने का भी निर्देश दिया। इससे निगम की आय होने के साथ लोगों को भी लाभ मिलेगा। सीएम ने बरसात से पहले नालों की सफाई और प्लास्टिक पर अंकुश लगाने को भी कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी सरकार के नौ साल: 20 दिन में सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में होंगी रैलियां, 2024 के लिए माहौल बनाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Currency Exchange: एसबीआई में नोट बदलने के लिए नहीं लगेगा प्रूफ, 905 शाखाओं में बदले जा रहे दो हजार के नोट


विभिन्न माध्यमों से बढ़ाएं नगर निगम की आय
मुलाकात में सीएम योगी ने नगर निगमों की आय को बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को प्रमुखता से रखा। उन्होंने नगर निगम के कर सुधार समेत आय के अन्य साधनों पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक के जरिये टैक्सेशन के लिए आम नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि वे सरलता से टैक्स जमा कर सकें। लोगों को टैक्स जमा करने के प्रति जागरूक किया जाए। ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाएं। सीएम ने महापौर को जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहने और उनसे तालमेल बनाकर काम करने के लिए भी निर्देशित किया। मल्टीलेवल पार्किंग के जरिये सड़क पर वाहन खड़े न होने का लाभ मिलेगा और इससे आय का स्रोत भी बढ़ेगा। 

समान समस्याओं के निदान पर भी दिए निर्देश 
सीएम ने ऐसी समस्याओं के निदान पर भी जोर दिया, जो सभी नगर निगमों में समान हैं। इनमें सड़क पर जलभराव की स्थिति को सुधारने, नाला सफाई और स्वच्छता समेत अन्य अहम समस्याएं शामिल रहीं। अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर भी सीएम ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अवैध टैक्सी स्टैंड को चिह्नित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएं। इन अवैध टैक्सी स्टैंड के अल्टरनेटिव पर भी काम किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। सभी बड़े चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए थे, जहां अभी ये कार्य न हुआ हो वहां प्राथमिकता के आधार पर इसके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। सीएम से मुलाकात करने वाले महापौर में झांसी के बिहारी लाल, अलीगढ़ के प्रशांत सिंघल, मेरठ के हरिकांत अहलूवालिया, शाहजहांपुर की अर्चना वर्मा, मथुरा के विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद की सुनीता दयाल, आगरा की हेमलता दिवाकर सम्मिलित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed