फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meeting on dengue spread in Uttar Pradesh.

Dengue: सीएम योगी ने अफसरों के साथ की विशेष बैठक, बोले- फील्ड में जाएं स्वास्थ्य अधिकारी

Sun, 06 Nov 2022 10:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Nov 2022 10:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर अफसरों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश देने के साथ ही लोगों को डॉक्टर व दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting on dengue spread in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप और हाईकोर्ट की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके प्रसार को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाएं। व्यवस्था सुधारें। डेंगू पर पैनी नजर रखें। सफाई से लेकर एंटी लार्वा स्प्रे का विशेष अभियान चलाएं। डॉक्टर एवं दवाओं का मिशन मोड में इंतजाम किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी विभागीय अधिकारियों के साथ डेंगू की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नोडल अफसरों को डेंगू की रोकथाम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे पर विशेष अभियान चलाएं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार मिलना चाहिए।
विज्ञापन


हर अस्पताल में बेड आरक्षित : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक जांच की सुविधा हैं। विभागीय अधिकारी इन सुविधाओं की निगरानी रखें। हर हाल में सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। उन्होंने सभी सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिए कि जरूरत के मुताबिक अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाते रहे। स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज में भी कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू की वैक्सीन सभी अस्पतालों में आ गई है। जल्द से जल्द सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाए, ताकि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह घबरायें नहीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पताल के मुख्य गेट के पास दीवार पर डॉक्टर, चीफ  फार्मासिस्ट समेत अन्य जिम्मेदार पैरामेडिकल स्टाफ  के नाम और मोबाइल जरूर लिखवाया जाए।  उन्होंने अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन व दूसरी दवाओं के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापित करें इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम
उप मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसकी समीक्षा की जाए। सभी चिकित्सालयों में जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। किसी भी चिकित्सालय में दवाओं की कमी न हो और मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। उन्होंने निदेशालय स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सीएमओ व सीएमएस से संपर्क कर जानकारी ली जाए कि उनके यहां चिकित्सालय में मरीजों के उपचार, एंबुलेंस, साफ -सफाई एवं पेयजल आदि की स्थिति पर भी नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed