{"_id":"5f589d288ebc3e37ae020c19","slug":"cm-yogi-adityanath-instructions-to-increase-contact-tracing-in-lucknow-kanpur-nagar-and-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज में तेज करें कॉंटेक्ट ट्रेसिंग: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज में तेज करें कॉंटेक्ट ट्रेसिंग: योगी
Wed, 09 Sep 2020 03:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर नगर व प्रयागराज में कांटेक्ट ट्रेसिंग में वृद्धि किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग देकर कोविड अस्पतालों में मैनपावर बढाने में तेजी लाई जाए। लेवल-2 और लेवल-3 अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने की कार्यवाही को लगातार जारी रखा जाए।
मुख्यमंत्री लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में कांटेक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए कॉंटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही व्यवस्थित व प्रभावी ढंग से की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा कोविड-19 की बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रणनीति बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना के प्रति लोगों को सतत जागरूक किया जाए। चिकित्सा कर्मियों को मेडिकल संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें पीपीई किट, ग्लव्स, मास्क एवं सेनिटाइजर की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 से संक्रमित मरीजों से सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से भी संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली जाए।

Trending Videos
उद्यमियों से सीधे फीड बैक लेंगे सीएम
सीएम योगी ने उद्यमियों तथा निवेशकों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। कहा कि उद्योग बंधु की बैठक शीघ्र आहूत की जाए। वे इस बैठक में उद्यमियों से संवाद स्थापित करते हुए उनका फीडबैक लेंगे। उन्होंने जीएसटी के माध्यम से राजस्व वृद्धि के निर्देश दिए। कहा कि इस संबंध में कार्य योजना बनाकर उसे लागू किया जाए। इस संबंध में वह वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे।
फॉरेसिंक विवि का निर्माण जल्द शुरू कराएं:
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।