ओडीओपी की तरह मिशन शक्ति बनेगा यूपी का ब्रांड : 75 हजार महिलाओं को उद्यमी बनाने के मेगा अभियान की सीएम योगी ने की शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि अगले तीन महीनों में 75 हजार महिलाओं को बैंकों से जोड़ा जाएगा और प्रत्येक जिले में सम्मेलन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) की तरह मिशन शक्ति अभियान भी देश के लिए मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित और असहाय महसूस करती थी। वहीं साढ़े चार के शासन में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और सम्मान के साथ रोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलंबी बनाया है। बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 75 जिलों की 75 हजार महिलाओं को उद्यम से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगी ने महिला उद्यमियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-212-6844, वेबसाइट और मोबाइल एप भी लांच की। मुख्यमंत्री ने ओडीओपी योजना के तहत चिन्हित उत्पादों पर आधारित डाक टिकट और विशेष कवर का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की मिल्क प्रोड्यसर कंपनी अच्छा काम कर रही है। इस तरह पूरे प्रदेश में महिलाओं को मिल्क प्रोड्यूर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं रेडिमेड वस्त्र बनाने सहित अन्य कारोबार से जुड़ सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई विभाग ने 75 जिलों की 75 हजार महिलाओं को उद्यम से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। उन्होंने शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं एक बार जो ठान लेती हैं उसे कर ही लेती हैं। प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को टूल-किट वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों से आसान किस्तों पर ऋण भी दिलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए है। इससे प्रदेश में अब 30 हजार से अधिक महिला आरक्षी है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तीसरे चरण में 20 हजार से अधिक महिला आरक्षियों को बीट पुलिस के रूप में फील्ड की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मी गांव-गांव में महिलाओं को सरकार की योजना का लाभ दिलाने में भी महतवपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
मुख्यमंत्री ने ओडीओपी पर आधारित 75 जिलों के विशेष कवर एवं डाक टिकट का भी अनावरण करते हुए कहा कि सरकारी पत्राचार में इन लिफाफों का प्रयोग करने से उत्पादों की ब्रांडिंग होगी। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, एमएसएमई विभाग के एसीएस नवनीत सहगल भी मौजूद थे।