फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated many policies related to UP tourism.

UP: सीएम योगी ने पर्यटन की योजनाओं की दी सौगात, बोले- यूपी में अराजकता अब आस्था में बदल गई है

Mon, 04 Mar 2024 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Mar 2024 05:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन से जुड़ी 650 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और कहा कि यूपी में अब अराजकता आस्था में बदल गई है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated many policies related to UP tourism.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के हर प्रस्ताव को लिया गया। अब नया यूपी दिखता है। पर्यटन के जरिए किसी स्थल का विकास नहीं बल्कि पूरे सिस्टम को गति दे रहे हैं। जब सरकार की नीयत साफ होती है तो परिणाम अच्छा होता है। यूपी में डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है। काशी और अयोध्या के साथ बृजभूमि दुनिया को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन


हेरिटेज, इको टूरिज्म सभी को व्यवस्थित तरीके से बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि यूपी में पर्यटक बढ़ रहे हैं। यूपी की आबादी से दोगुने पर्यटक आ रहे हैं। परिणाम पर ही यश मिलता है। अयोध्या में होटल और टैक्सी मिल रही है। हर व्यक्ति खुश हैं। यह कार्य का परिणाम है। अब दुनिया यूपी को देखना चाहती है। यूपी उत्सव की भूमि है। अब अराजकता नहीं है। यह आस्था में बदल गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर बदला अपना बायो, जोड़ा- 'मोदी का परिवार'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का तंज, बोले- अब तो भाजपा वाले खुद कह रहे हैं नहीं चाहिए भाजपा


यूपी देश के विकास में ब्रेकर नहीं अब समृद्धि का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अन्य राज्य यूपी से सीखें तो अनायास नहीं था। यूपी में निवेश हो रहा है। गांव कस्बे में लोग बताते हैं कि इस प्राचीन स्थल का सुंदरीकरण हो गया है। 650 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास सांसद विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या में प्रधानमंत्री का विजन काम कर रहा है। लाखों लोगों के आने पर भी समस्या नहीं होती है। विंध्यवासिनी में एक दिन में 36 लाख लोगों ने दर्शन किए। पर्यटन विभाग अपने पर्यटकों का डाटा तैयार करे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब बुंदेलखंड पर कार्य शुरू हुआ है। प्राचीन धरोहर को हेरिटेज बनाएंगे। उसे गति देंगे। अलग-अलग टीम बनाकर कार्य करे। हर स्टेशन पर टूरिस्ट फेलो हों जो पर्यटकों को पूरी चीजें बता सकें। 

नाइट सफारी लखनऊ को नई पहचान देगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुकरैल में नाइट सफारी शुरू होगी जो कि लखनऊ को नई पहचान देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed