UP: आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, बाकी सरकार पर छोड़ दीजिए... CRPF जवान की समस्या सुनकर बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। जनता दर्शन में प्रदेश भर से 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सोमवार की तरह इस बार भी जनता दर्शन किया। प्रदेश के कई जनपदों से आये पीड़ितों की समस्या मुख्यमंत्री ने सुनी और फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सरकार पहले दिन से ही निरंतर इसी धारणा के साथ कार्य कर रही है।
जनता दर्शन में 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे
सोमवार सुबह जनता दर्शन में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के पास गए, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। जनता दर्शन में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की समस्या को लेकर पहुंचे। वहीं, बुलंदशहर निवासी सीआरपीएफ जवान जमीन विवाद से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए। जांच कराएंगे और प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई भी करेंगे।
ये भी पढ़ें - निजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ बिजलीकर्मियों का आर-पार की लड़ाई का एलान, दिवाली पर होगा बिजली संकट?
ये भी पढ़ें - आकाश आनंद पर अखिलेश का हमला एक रणनीति के तहत, बसपा रैली के बाद बदल रहे हैं समीकरण?
मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.