{"_id":"5dc44d0c8ebc3e5b780c1e19","slug":"cm-yogi-adityanath-held-a-meeting-over-the-law-and-order-situation-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्याः सीएम योगी ने की अधिकारियों से बातचीत, बोले- किसी भी कीमत पर न बिगड़े माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्याः सीएम योगी ने की अधिकारियों से बातचीत, बोले- किसी भी कीमत पर न बिगड़े माहौल
Thu, 07 Nov 2019 10:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
योगी ने की अधिकारियों से बातचीत
- फोटो : ANI
अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। उन्होंने गुरुवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बातचीत की और कानून व्यवस्था की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। गड़बड़ करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने बागपत के माहौल की भी जानकारी अधिकारियों से ली।
विज्ञापन
संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों के बारे में पूछा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एएसपी अनिल कुमार सिंह, एडीएम अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन