फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath headed to Russia with entrepreneurs

निवेश की संभावनाएं तलाशने, उद्यमियों संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रूस रवाना

Sun, 11 Aug 2019 12:12 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 11 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath headed to Russia with entrepreneurs
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार देर रात रूस के लिए रवाना हो गए। वे वहां 12 और 13 अगस्त को रूस के व्लादिवोस्तोक का दौरा करेंगे। इस दौरे का मकसद निवेश के अवसरों की तलाश और रूस के सुदूर-पूर्व के राज्यों के साथ घनिष्ठ साझेदारियां विकसित करना है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल व्लादिवोस्तोक के लिए रवाना हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में गोवा, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। यूपी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में अनेक उद्यमी और कंपनियों के प्रतिनिधि भी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी 12 अगस्त को होने वाले सत्र को संबोधित करेंगे। इस सत्र को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समेत गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी संबोधित करेंगे। इसके बाद सेक्टरवार सत्र होंगे। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में विचार-विमर्श करेगा। इन क्षेत्रों में एमओयू भी होने की संभावना है। 13 अगस्त को बीटूबी बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed