{"_id":"5fd0682d5572f0248f430dca","slug":"cm-yogi-adityanath-expresses-grief-over-accident-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में कार गिरने से महोबा के छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, दो लाख मदद की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में कार गिरने से महोबा के छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, दो लाख मदद की घोषणा की
Wed, 09 Dec 2020 11:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुए हादसे के मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है और उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये मदद की घोषणा की। उन्होंने मृतकों की दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।
विज्ञापन
हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ है। मृतक महोबा जिले से मध्यप्रदेश के छतरपुर में बरात में गए थे।
जानकारी के अनुसार, महोबा जिले के चरखारी थाना के स्वासा माफ गांव से लखन अहिरवार के पुत्र मनोज अहिरवार की बरात मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने के दीवान जी के पुरवा गांव में गई थी।
विज्ञापन
जनवासे के पास कुआं था। गांव के ही छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी कार लेकर बरात में गया था। इसमें लगभग नौ बराती सवार थे। रात को बैक करते समय गाड़ी पास में ही स्थित खुले कुएं में गिर गई।
विज्ञापन
इसमें चालक समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन बरातियों को कुएं से पुलिस ने निकाल लिया। मृतकों में घनश्याम अहिरवार (50) पुत्र परमलाल, राम रतन अहिरवार (35) पुत्र आमना, कुलदीप (22) पुत्र हरप्रसाद, राजू कुशवाहा (30) पुत्र भैयालाल, छत्रपाल सिह (35) निवासी स्वासा माफ थाना चरखारी और रामाधीन निवासी पनवाड़ी शामिल हैं।
घायलों में तेजराम (28) पुत्र कमल अहिरवार, चेतराम (20) पुत्र मथुरा अहिरवार, लक्ष्मण (17) राम रतन शामिल हैं। इन्हें पुलिस ने सकुशल निकाल लिया है।