फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath distributes the joining letters to staff nurses.

सीएम योगी ने 1354 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- स्वास्थ्य सेवा को मॉडल के रूप में विकसित करें

Sun, 20 Nov 2022 09:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Nov 2022 09:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 1354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया और उनसे कहा मरीजों से व्यवहार ठीक रखें और स्वास्थ्य सेवा को मॉडल के रूप में विकसित करें।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath distributes the joining letters to staff nurses.
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ani

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टाफ नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। डॉक्टर मरीज को ओपीडी में एक बार देखता है, जबकि स्टाफ  नर्स और मरीज लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में उनका मरीज के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए।  

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री रविवार को लोक भवन में उप्र. लोक सेवा आयोग द्वारा सभी जिलों के लिए चयनित 1354 स्टाफ  नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इनमें से 21 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार नर्सों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कुछ मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू की जा रही है तो कुछ में तैयारी चल रही है। जिला अस्पतालों में प्रशिक्षण कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ाया गया है। इस क्षेत्र में नौकरियों की कमी नहीं है। उत्तम प्रशिक्षण के साथ तमाम संभावनाएं हैं।  
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - यूपी के बाद सपा की अन्य राज्यों में पांव जमाने की तैयारी, गुजरात में भी उतारे उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रो. विनय पाठक गायब.... एसटीएफ ने की लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी,  मिलने लगे कई घपलों के सुबूत


नर्सिंग, पैरामेडिकल कॉलेजों, एएनएम सेंटर को पुनर्जीवित कर रही है सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि देश में अस्पताल के अनुरूप चिकित्सक व अन्य स्टाफ नहीं हैं। ऐसे में उसे पूरा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पिछली सरकारों द्वारा बंद किए गए नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिक्स के प्रशिक्षण केंद्रों व एएनएम सेंटर को राज्य सरकार पुनर्जीवित कर रही है। 

 
मुख्यमंत्री रविवार को लोक भवन में उप्र. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सभी जिलों के लिए चयनित स्टाफ  नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग काडर गठित किया गया है। काडर गठित होने के बाद नियुक्ति का अधियाचन भी लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। जहां डॉक्टरों की कमी है वहां स्टाफ  नर्स या पैरामेडिकल स्टाफ  को प्रशिक्षण देकर टेलीकंसल्टेशन व टेलीमेडिसिन के माध्यम से हायर सेंटर के साथ उन्हें जोड़ा जाएगा। इससे चिकित्सा संस्थानों में भीड़ कम होगी।

आगे बढ़ने का अवसर देगी सरकार 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सेवा में है, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार एक व्यवस्था देगी। यह आगे प्रमोशन के प्रक्रिया के लिए भी लाभदायी होगा। निजी क्षेत्र, शासकीय क्षेत्र, आर्म फोर्सेज के साथ ही, दुनिया के कई देशों में पद खाली हैं। प्रति एक लाख की आबादी पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ  तथा स्टाफ  नर्सेज का जो अनुपात होना चाहिए, वह दुनिया तथा भारत में भी काफी कम है। इस गैप को पूरा करने की दृष्टि से प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्र्षों में प्रदेश की शासकीय सेवाओं में पांच लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई है। केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से प्रदेश में विभिन्न सेक्टर में एक करोड़ 61 लाख से अधिक रोजगार का सृजन किया गया। राज्य में 60 लाख से अधिक स्वरोजगार के सृजन की कार्यवाही इस दौरान की गई। 

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करें 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा जगत में स्टाफ  नर्स के बगैर कुछ भी संभव नहीं है। इस नोबेल पेशे के प्रति पूरी दुनिया में सम्मान है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और अच्छा करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed